सतना के नवागत कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया
सतना : सतना जिले के नवागत कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार की प्रातः कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सतना का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागत कलेक्टर श्री शुक्ला 2004 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। कलेक्टर श्री शुक्ला इसके पूर्व शहडोल जिले के कलेक्टर तथा उज्जैन मंदसौर शाजापुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और दुर्ग विदिशा इंदौर तथा मंदसौर मे अपर कलेक्टर रह चुके है। नगर निगम रायपुर विकास प्राधिकरण रायपुर तथा उज्जैन नगर निगम में कमिश्नर के पद का निर्वहन भी कर चुके है। मूल रूप से खंडवा जिले के हरसूद तहसील के निवासी कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने यूनेस्को द्वारा प्रायोजित स्टडी टूर में फ्रांस तथा यूरोपीय देशो की यात्रा भी की है तथा आई.ए.एस. अधिकारी के दल के साथ दक्षिण कोरिया सियोल का भी भ्रमण किया है। नवागत कलेक्टर श्री शुक्ला के पदभार ग्रहण के अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अनूप कुमार सिंह, अपर कलेक्टर जे.पी.धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी बलवीर रमन, एल.एल.अहिरवार, के.के.पाठक, डिप्टी कलेक्टर सपना त्रिपाठी, अंजली द्विवेदी भी उपस्थित थी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com