रीवा के परिवहन कार्यालय में मची है भर्रेशाही
एमपी ऑनलाइन न्यूज़
रीवा : रीवा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पंजीयन शाखा में बिना किसी सक्षम अधिकारी के बैठे मिले कृष्ण कुमार गौतम जो की सरकारी नोट शीट पर लिखता हुआ पाया गया। पंजीयन शाखा के अधिकारी श्री निवाश पाण्डेय अपने कार्यालय से नदारद रहे जब जन सन्देश की टीम ने इस मामले की पूरी जानकारी ली तो पता चला की पंजीयन शाखा का अधिकारी पिछले 20 वर्षों से फर्जी तरीके से प्राइवेट आदमी कृष्ण कुमार गौतम से कार्य करबा रहा है । वही अधिकारी श्री निवाश पाण्डेय अपने आप को धौस बताता है। प्राइवेट कर्मचारी से फर्जी तरीके से करबाते है काम और सरकारी बाबू घरो में करते है ऐसो और आराम।
वही आर टी ओ में पदस्थ लाइसेंस शाखा का बाबू ललित शुक्ला द्वारा हिंदुस्तान के इतिहास में भ्रष्टाचार की सभी सीमाए लाघी गई है। ललित शुक्ला ला. बाबू द्वारा रीवा परिवहन कार्यो में भ्रष्टाचार को इतना बढ़ावा दिया है कि रीवा की जनता खून के आंसू रोने को मजबूर है । बाबू ललित शुक्ला बहुत बड़ा आरटीओ विभाग का दलाल बना हुआ है। ललित शुक्ला खास कर घोस व कमीशन के मामले में तो बहुत ही आगे रहते है अगर कोई भी व्यक्ति कार्य करबाने के लिए आता है । तो कोई भी कार्य बिना दान दक्षिणा लिए नहीं करते है।अगर बाबू ललित शुक्ला की संपत्ति की जांच कराई जाए तो अरबो खरबो में लिप्त मिलेंगे। रीवा जिले की जनता इस आरटीओ विभाग के बाबू से पड़ेशान है ।
जब एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मीडिया की टीम ने आरटीओ अश्वनी रावत से इस प्रकार के हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी ली गई उन्होंने कहा कि हमें इस प्रकार की भ्रष्टाचार की कोई जानकारी नहीं थी अगर जांच में लाईसेन्स शाखा के बाबू दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर उचित कार्यवाही की जायेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com