क्रांतिकारी युवा किसान ज्योति नारायण पिड़िहा ने फिर सरकार को ललकारा
एमपी ऑनलाइन न्यूज़
रीवा : रीवा जिले के क्रांतिकारी युवा किसान ज्योति नारायण पिड़िहा ,ने फिर सरकार को ललकारा और कहा की मध्यप्रदेश के किसान मरने के कगार पर पहुच चुके है ,उनके पास बोनी के लिये बीज खाद की कोई व्यबस्था नही है।
प्राकृत की भी इस साल खेती की अनुरूप नही है फिर भी सरकार कोई कारगार कदम नही उठा रही है। बीजेपी की किसान यात्रा महज दिखाबा है,इससे किसानों को कोई फायदा नही हो रहा है। कृषि विभाग के कर्मचारी भी किसानों से कोई सम्बन्ध नही रखते है।
यहा तक जो सरकार छोटे किसानों के लिये बीज मुफ्त में देती है ओ बीज कृषि विभाग के कर्मचारी बाजार में बेच लेते है ,और जब उनसे कहा जाय तो बोलते है की ,नही देगे जो उखाड़ ना हो उखाड़ लो। मैं किसान शिवराज जी से निवेदन करता हु की ऐसे कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही करें एवम किसानों को बीज खाद उपलब्ध कराए। जिससे किशान आत्म हत्या करने विवस ना हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com