-->

Breaking News

इंदौर जा रही बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, कई हुए घायल


शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकबासा चौकी क्षेत्र में बीती रात्रि झांसी से इंदौर जा रही राय ट्रेबल्स की बस में एक कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। इस घटना में बस में सबार 10 यात्रीयों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए लुकवासा उप स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार राय ट्रेवल्स की बस क्रमांक यूपी 93 एटी 9564 झांसी से इंदौर जा रही थी। तभी लुकबासा के पास गुना की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 38 आर 0521 के चालक ने तेजी और लापरवाही से कंटेनर चलाकर सामने से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार यात्रीयों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में बस में सवार हरिशंकर पुत्र नवलकिशोर उम्र 40 वर्ष,अमर उम्र 40 वर्ष, पवन साहू पुत्र संपत साहू उम्र 40 वर्ष, ओमदत्त पुत्र महेश उम्र 42 वर्ष,राजेश दुबे पुत्र रामदत्त दुबे उम्र 40 वर्ष, संजय पुत्र जगदीश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी झांसी, ओमसाया उम्र 34 वर्ष निवासी झांसी, रामनिवास पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ललितपुर, फिरोज मोहम्मद पुत्र इमरोज मोहम्मद उम्र 58 वर्ष, कैलाश पुत्र मल्लूराम साहू उम्र 58 वर्ष निवासी निबोरी नगर झांसी को चोटें आई है। इन सभी घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com