सेटेलाइट की मदद से जल प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया आईजीएनटीयू में एक दिवसीय जल संसाधन कार्यशाला संपन्न
सेटेलाइट की मदद से जल प्रबंधन
के महत्व के बारे में बताया
आईजीएनटीयू में एक दिवसीय जल संसाधन कार्यशाला संपन्न
अनूपपुर /अमरकटंक / प्रदीप मिश्रा -8770089979जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और प्रबंधन के बारे में छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रमुख रूप से सेटेलाइट की मदद से जल प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया गया मुख्य अतिथि नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सी.बी.एस. दत्त ने जीवन में जल के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से आरएस और जीआईएस तकनीक के माध्यम से जल संसाधनों के प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने कार्यशाला को समसामयिक बताते हुए देश की प्रमुख नदियों के संरक्षण और संवर्द्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल के कुप्रबंधन की वजह से विभिन्न प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही हैं जिनके तुरंत निस्तारण की आवश्यकता है। इसके लिए युवा वैज्ञानिकों को नई तकनीक की मदद से इन चुनौतियों का समाधान करना होगा। डीन प्रो. नवीन शर्मा और कार्यशाला संयोजक डॉ. तरूण ठाकुर ने बताया कि भारत में पीने योग्य जल की उपलब्धता और सफाई न होने की वजह से प्रतिदिन बड़ी संख्यों में बच्चों की मौत हो रही है। यदि समस्या पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह चुनौती और अधिक विकराल हो जाएगी। उन्होंने जल के बेहतर प्रबंधन की मदद से वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक रणनीति बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला का आयोजन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर प्रो. भूमिनाथ त्रिपाठी, प्रो. संध्या गिहर और डॉ. वी.के. मिश्रा ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यशाला में एनवायरमेंटल साइंस विभाग के शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com