-->

Breaking News

ग्राम पंचायत अतरैला कला बना भ्रष्टाचार का गढ़


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ 
रीवा : रीवा जिले के हनुमना जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अतरैला कला में शासकीय योजनाओं का दोहन चरम पर है सरपंच सचिव एवं जी आर एस की मिलीभगत से जनमानस के लिए हितकारी योजनाओं का पैसा अवैध तरीके अपनाकर आहरित किया जा चुका है कोई लगभग 30 से 40 शौचालयों के निर्माण की राशि  आहरित है परंतु निर्माण हुआ ही नहीं है और राशि हजम कर ली गई है। शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया की 300 मीटर की पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया गया जिसकी गुणवत्ता घटिया होने के कारण महज 3 महीने के भीतर ही सड़क नष्ट होने के कगार पर है और अति तो यह है कि प्रत्येक शौचालय के लिए हितग्राहियों से खुलेआम 2000रुपए की मांग की जा रही है। जो शौचालय लोगों ने स्वयं बनवाए हैं, और सहयोग राशि शासन से प्राप्त होनी है उस राशि में हिस्सेदारी की मांग कहां तक जायज है? आखिर प्रशासन का मौन कब टूटेगा क्रीडांगन और शांतिधाम (श्मशान)का निर्माण कार्य कागजातों पर पूर्ण हो चुका है, परंतु जमीनी हकीकत यह है कि यह दोनों ही निर्माण परीकल्पना सरीखे हैं । ऐसे लोभियों के हाथ में विकास की बागडोर है जो बच्चों की किलकारियों और समाज के शोक में भी भागीदार नहीं हो सकते। वरन उसको पचा गए और डकार तक नहीं ली। उपरोक्त गड़बड़झाले की प्राथमिक सूचना संबंधित विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज को दिनांक 15-3-17 एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा को दिनांक 17-7-17 एवं   लोकायुक्त महोदय जिला रीवा को दिनांक 18-7-17 को दी गई ।  दो महीने बीत गए और  कोई कार्यवाही नही हुई है। यह भ्रष्टाचार मे साझेदारी का भ्रम पैदा करने वाली बात है।पंचायत की भोली भाली जनता की ओर से यह पूछना चाहता हूं कि प्रशासन की नींद कब टूटेगी पूरा गांव सहयोग और गवाही देने के लिए  तैयार है परंतु उनकी दास्तान कौन सुनेगा आखिर ऐसा अन्याय कब तक चलेगा, कब तक चोरों के हाथ में खजाने की पहरेदारी रहेगी आखिर कब तक किस तरह के राष्ट्र निर्माण और विकास की राह पर अग्रसर है। हमारा देश।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com