-->

Breaking News

_अतिथि शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का जल सत्याग्रह

जबलपुर : गुरुजी की तरह पात्रता परीक्षा लेकर संविदा शिक्षक बनाने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार को ग्वारीघाट (उमाघाट) में नर्मदा नदी में जलसत्याग्रह शुरू किया। दो दिनों तक किए जाने वाले जलसत्याग्रह आंदोलन में प्रदेश भर से करीब 8 हजार अतिथि शिक्षक शामिल हुए हैं। मध्यप्रदेश सरकार अतिथि शिक्षकों को न्यूनतम 2400 रुपए का वेतन देकर शोषण कर रही है। संविदा शिक्षक बनाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर सभी ने सुबह 11 बजे से उमाघाट में जलसत्याग्रह शुरू किया।

अतिथि शिक्षकों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी नियमित वेतनमान की मांग को लेकर जल सत्याग्रह किया। इसमें प्रदेशभर से 2 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इसके बाद 27 तारीख को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा, फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो चित्रकूट चुनाव में भाजपा को हराने के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। इधर राधेश्याम जुलानिया से नाराज पंचायत सचिवों तय किया है कि वो मुंगावली में आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार-प्रसार करेंगे। 

बता दें कि शिवराज सिंह सरकार ने मध्यप्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों को 25 प्रतिशत कोटा दिए जाने का ऐलान किया है परंतु अतिथि शिक्षक इससे खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से गुरूजियों को संविदा शिक्षक ​बनाया गया था, उसी प्रकार उनके भी आदेश जारी किए जाएं। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com