-->

Breaking News

परिषद् के सामान्य बैठक में निर्णय


पटेल बस्ती के लिए डब्लू.बी.एम. रोड की मंजूरी
बिरसिंहपुर : नगर परिषद् के कार्यालय के सभागार में आयोजित सामान्य सम्मलेन की बैठक में कई निर्णय सर्वसम्मति से पारित हुए नगर पंचायत अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में उपाध्यक्ष रामानुज गौतम द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गयी जिसमे प्रभारी मुख्या नगरपालिका अधिकारी यज्ञनारायण मिश्रा द्वारा उपस्थिति पार्षदों को निर्धारित एजेंडे से अवगत कराते हुए सम्मलेन को आगे बढाया बारह सूत्रीय एजेंडे में शामिल ज्यादातर विकास कार्यो को उपस्थित सभी पार्षदों ने एकमत से स्वीकृत प्रदान की वहीँ प्रस्ताव क्र०-12 में पटेल बस्ती को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग में डस्ट से मरम्मत न कर डब्लू.बी.एम. मार्ग बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। 



विदित हो कि सन- 1977 में नगरपालिका बिरसिंहपुर का गठन हुआ था तब से पटेल बस्ती के लोग मार्ग विहीन होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना कर रहे थे वर्तमान नगर अध्यक्ष धनीराम प्रजापति ने इनकी समस्यायों को ध्यानगत रखते हुए बस्ती को सड़क मार्ग से जोड़ने सम्बन्धी प्रस्ताव परिषद् बैठक में रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान की गयी बैठक के दौरान मुख्य रूप से रामानुज गौतम (उपाध्यक्ष) , मुकेश गौतम पार्षद , श्रीमती राजकुमारी वर्मा ,महेंद्र माली , राजेंद्र वर्मा , श्रीमती रेखा मिश्रा , श्रीमती रानी बानो , श्रीमती राजकली वर्मा , श्रीमती पवित्रा सेन , मो.सफीक खान , कल्याण वर्मा , लिपिक सुरेश पाण्डेय , राजकुमार तिवारी , आदि उपस्थित रहे। 





खबरें पढ़िए हिंदी में मध्य प्रदेश से (MP News in Hindi) एमपी ऑनलाइन न्यूज़ (Mp online news) के साथ| मध्य प्रदेश के राज्य से ताज़ा खबरें हिदी में (Hindi News) सबसे तेज़ अपने मोबाइल पर पढने के लिए डाउनलोड करिए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ का न्यूज़ Apps (Mp online news).लगातार फेसबुक में अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज क्लिक करें यहाँ एवं ट्विटर में भी फॉलो कर सकते है आप हमें क्लिक करें यहाँ  

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com