नगर विकास के लिए सीएम को सौंपा 212 करोड़ का मांग पत्र
होशंगाबाद। गांधी जयंती के मौके पर आज सीएम शिवराज सिंह चौहान जिल को खुले में शौच मुक्त करने के लिए यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने नगर को अत्याधुनिक बनाने के लिए अस्पृश्ता 6 मांगों से युक्त पत्र सौंपा। जिसमें गोंदरीघाट माला खेड़ी से खर्राघाट तक नर्मदा रिवर फ्रंट पाथवे लगभग 4 किमी अनुमानित लागत दो सौ करोड़ तथा भोपाल तिराहा का आईएसबीटी बस स्टर्मिल एवं हैलीपेड की स्थापना, छह डे केयर सेंटर, नगरपालिका भवन निर्माण हेतु पांच करोड़, नगरीय क्षेत्र में शासकीय एसएनजी स्टेडियम फेस वन निर्माण हेतु एक करोड़, एसएनजी स्टेडियम में फेस टू निर्माण हेतु पांच करोड़ की मांग आज की गई। नपाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने आग्रह किया कि नगर को उपरोक्तानुसार एैतिहासिक सौगात प्रदान करें।
सड़क वैक्यूक्लीनर का लोकार्पण किया
सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा खनिज अध्यक्ष शिव चौबे की निधि से प्रदत्त दो चालीस लाख के सड़क वैक्यूमक्लीनर को हरी झंडी दिखाई। इससे नगर की सड़कें धूल मुक्त होंगी तथा नगर भी स्वच्छ रहेगा।
आज होगा जनसंवाद पदयात्रा का शुभारंभ
नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि आज से नगर के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण करने हेतु घर घर जाएंगे। इस दौरान विकास कार्यों की भी जमीनी हकीकत जानेंगे। श्री खंडेलवाल ने बताया कि इसदौरान नपा की टीम मौजूद रहेंगी। अधिकांश समस्याओं का स्पॉट पर ही निराकरण कर दिया जाएगा। श्री खंडेलवाल ने बताया कि दोपहर तीन बजे से वार्ड 27 से जनसंवाद पद यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com