-->

Breaking News

बरगवां शौंचालय की लीपापोती में प्रशासन पर नेताओं का प्रेषर 7 दिन का जांच पहुंचा 2 हफ्तें जांच अधिकारिओं ने की खानापूर्ति

बरगवां शौंचालय की लीपापोती में प्रशासन पर नेताओं का प्रेषर

7 दिन का जांच पहुंचा 2 हफ्तें जांच अधिकारिओं ने की खानापूर्ति

अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा-8770089979

अनूपपुर में वैसे तो अब न्याय पाना असभंव हो चुका है यहां जिला प्रषासन के नाक के नीचे कई घोटाले हुए है जिसकी जानकारी कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ व कमिष्नर को भी है लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे जिला प्रषासन ने घुटने टेक दिए  है यहां घोटाले व भ्रष्टाचार में सत्तापक्ष के नेताओं ने अपने हाथ रंगे है अभी हाल-ही में बहुचर्चित बरगवां शौंचालय घोटाला सामने आया है जिसकी 2 बार जांच हो चुकी है व  तीसरा जांच चल रहा है जिसको लगभग पूरा बताया जा रहा है ज्ञात हो की पिछले जांच में जांच अधिकारियों ने जमकर लीपापोती की थी जिससे रूष्ट होकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत का कूच किया व सभी ने पहुंचकर पुनः जांच की मांग की जिसमें जिला पंचायत सीईओ ने विडियोग्राफी के जांच के आदेष दिए जिसको 7 दिवस के अन्दर पूर्ण करना था लेकिन जांच दल प्रभारी व जांच अधिकारियों ने घोटाले बाजों के साथ मिटिंग कर जांच में हीलाहवाली की व कई जगह बगैर विडियोग्राफी के जांच की गई अधूरे शौंचालय को पूर्ण बताया गया है यही नही अभी  तक जिन वार्डो के जांच पूरे किए गए है उसमें कई जगह जांच अधिकारी पहुंचे ही नही है क्योकि घोटाले बाजों के मीठा व नमकीन का असर पूरे अधीकारियों पर रहा है इन्होने घोटाले बाजों का नमक बजाने का काम किया है घोटाले में शामिल सरपंच सचिव के अलावा उनके गुर्गो ने बराबर अधिकारियों का ख्याल रखा है सरपंच सचिव के गुर्गो ने तो जांच से घबरा कर पूरे क्षेत्र में तांडव मचाने का काम किया जिसमें कई जगह मारपीट की घटनाऐं भी सामने आई हैं |


जाँच की आँच से घबराई सरपंच घर घर पहुँच दे रही समझाईस



अनूपपुर  जिले के जैतहरी जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगवां में शौचालय की जाँच से अब घोटालेबाज घबराते नजर आ रहे है जिसमे सरपंच की चिंता की लकीरे साफ माथे पर दिखाई दे रही है सरपंच पूरी तरह से घर घर पहुँच सकमझाईस दे रही है जिसमे लुभावने वादे करते हुए लोगो को शौचालय की सच्चाई को न बताने को कह रही है वही सरपंच के साथ उनकी घोटाला गैंग जो सहयोगी है साथ घूम घूम कर जबरन का समझाईस दे रहे है लोगो ने बताया की सरपंच जिस तरह से अभी घूम रही है वोट के समय इतना नहीं घूमी ग्रामीणों ने बताया की सायद हमने अपने मत का गलत उपयोग कर दिया जो इतने बड़े घोटाले बाज सरपंच को चुना अब इनको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए आम जनता का हक़ जो देश के प्रधानमंत्री का सबसे महत्त्वपूर्ण योजना है उसे पलीता लगाने का काम किया गया है ग्रामीणों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा की अब हमें सरपंच के ऊपर दंडनात्मक कार्यवाही का इंतजार है वही पूरे गांव का हक़ जो इन्होंने मारा है उसे जल्द ही दिलाये जाने की मांग भी ग्रामीण कर रहे है |

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com