जब हावड़ा मेल के AC कोच से अचानक निकलने लगा धुआं...
सतना। पहले रेवाचंल एक्सप्रेस की बोगी से धुंआ निकलने की घटना और फिर महीने भर पहले विंध्य में सिंगरौली रेलवे स्टेशन से पहले शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं से रेलवे सबक नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम ऐसी ही एक घटना में डाउन हावड़ा-मुंबई-हावड़ा की एक बोगी से अचानक ही धुआं निकलने लगा। धुआं बी-4 एसी बोगी के नीचे से निकल रहा था जिसको देखकर यात्री घबरा गए और ट्रेन गार्ड्स को सूचित किया गया।
इस तरह अचानक धुआं निकलने की घटना को खुद ट्रेन में मौजूद स्टाफ भी नहीं समझ पा रहा है और यही वजह रही कि जबलपुर से छूटी ट्रेन को काफी देर तक अमदरा और मैहर के बीच खड़ा किया गया। फिलहाल 12322 हावड़ा-मुंबई-हावड़ा सुपरफास्ट मेल के एसी बोगी से इस तरह धुंआ निकलने की घटना की जांच की जा रही है।
वीडियो में देखे कि किस तरह से हावड़ा मेल सुपरफास्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची-
https://youtu.be/k2PQ-RLmQGQ

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com