-->

Breaking News

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं स्वच्छता पर प्रशासनिक तेवर कड़े


जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक 31अक्टूबर तक 40% लक्ष्य पूर्ती का दिया निर्देश कार्य में लापरवाही स्वीकार्य नही : मयंक

जवा : जनपद पंचायत जवा के सभागर में जिला पंचायत सीईओ मयंक अग्रवाल ने ग्राम विकाश के कार्यो की समीक्षा बैठक कर निर्देश दिये गये हैं कि शासन की योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहीयो तक तय समय सीम तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छता एवं पेशन योजनाओं सहित रोजगार गारन्टी आदि योजनाओं पर प्रगति लाने के निर्देश दिये ।


श्री अग्रवाल ने बैठक में आये सचिव एवं सहायक सचिवों तथा जनपद के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को हिदायत देते हुये चेताया है कि विकाश कार्यो में लापरवाही कतई बर्दास्त नही की जायेगी। लापरवाही पर कार्यवाही के लिये तैयार रहे संबंधित ।


श्री अग्रवाल ने समीक्षा बैठक  के बाद हमारे जवा संवाददाता  के सवाल पर बताया की प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के क्रियान्वयन की प्रगति संतोष जनक है ।हमने समीक्षा के समय शासन की मंशानुसार निर्देश दिया है की सभी पूरी तन्मयता के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए लग जायें 31 अक्टूबर तक 40 प्रतिशत आवास निर्माण का लक्ष्य पूरा होना चाहिए ।इसी तरह शौंचालयों के निर्माण के प्रति हमने 31अक्टूबर तक लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया है।


बैठक में प्रमुख रुप से जिला स्वच्छता अधिकारी श्रीमती फरहद जैब जनपद सीईओ एबी खरे त्योथर सीईओ महावीर जाटव उपयंत्री विमल कान्त गौतम अनसुल पटेल विवेकानन्द धाकड मनरेगा प्रभारी नागेन्द्र सिंह स्वच्छता प्रभारी आशीष द्विवेदी पंकज पयासी आजीविका मिशन ब्लाक प्रबंधक, पीसीओ नागेश्वर जैसवाल जीतेन्द्र सिंह श्यामशंकर सिंह केशव वर्मा अभय राज मिश्रा राजबहोर मिश्रा इन्द्र शरण तिवारी सचिव अतीश चन्द्र शुक्ला राहुल सिंह छेदी विश्वकर्मा विनोद पाण्डेय विवेकानन्द पाण्डेय मिथलेश कुमारी तिवारी एवं जी आर एस अनुज द्विवेदी ओमप्रकाश तिवारी लवकुश सिंह आदि कर्मचारी गण बैठक में मौजूद रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com