-->

Breaking News

जवा में सपाक्स ने भरी हुंकार--राजनीति में देगी विकल्प


जवा में हुई सपाक्स की रैली और सभा वक्ताओं ने आरक्षण पोषक व्यवस्था पर निकाली भड़ास शिवराज को बताया सत्ता मदांध
 
राहुल तिवारी
जवा(रीवा) : जवा जनपद मैदान में सपाक्स कर्मचारी संगठन एवं सपाक्स समाज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रैली कर सभा आयोजित की गई ।वक्ताओं ने सरकारों की मंशा को वोट तुष्टीकरण की बीमार बताया और मतदान के समय इलाज करने का आह्वान किया।

प्रदेशाध्यक्ष ललित शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा आने वाली पीढ़ी आने वाला भविष्य आपको कभी माफ नही करेगा अगर आपने प्रतिभा भक्षक आरक्षण का विरोध नही किया।आने वाली पीढ़ी सवाल करेगी की क्यो आपने और पूर्वजों ने ऐसे शोषण व्यवस्था को सहन किया ? क्यो शोषण के खिलाफ संघर्ष नही किया ? क्या जवाब देंगे ? सपाक्स आरक्षण का विरोधी नहीं है।समाज के निर्धन परिवारों का जीवन स्तर सुधारने के लिए उन्हें राहत रूपी आरक्षण का सहारा दिया जाना चाहिए ।परंतु राजनीतिक दलों ने आरक्षण को अपनी जातिगत वोट की खेती बना लिया है ।जो आरक्षण लागू करने की सोच और संविधान के बिपरीत है जिसका सपाक्स विरोध करता है।आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाय और केवल भर्ती में दिया जाय।जिससे प्रतिभा की हत्या न हो।

श्री शास्त्री ने कहा हमे राजनीतिज्ञों ने जाति धर्म के नाम पर मत की मंडी बनाकर अपाहिज बना दिया है और इसी कारण हमे प्रतिरोध के लायक नहीं समझते जिसका परिणाम है की प्रदेश का मुख्यमंत्री सरेआम चैलेंज करता है की कोई माई का लाल आरक्षण नहीं हटा सकता।न्यायालय तक की मर्यादा नही मानता ।ऐसी मदांध सत्ता से संघर्ष के लिए आपको तन मन धन से आगे आना होगा।आप वोट की मंडी न बनें ।नेताओं को बता दें की हम भी माई के लाल हैं जो हमारी माँग मानेगा उसे ही मत देंगे ।अब आपकी बारी है आप पूंछो कौन माई का लाल हमारा मत लेगा ? किस माई के लाल को हमारे मत की दरकार है ?

श्री शास्त्री ने कहा जातिगत आरक्षण के समर्थक नेताओं को बता दें आप सत्ता में अपने माई के लाल होने से नहीं काबिज होते हमारे मत के बल पर सत्ता पर पहुँचते हो।सपाक्स समाज संगठन ने तय किया है की हम राजनीतिक विकल्प देंगे ।किसी पार्टी को हमारे मत की आवश्यकता नहीं है तो सपाक्स समाज चुनावों में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा जो सदनों के अंदर पहुँचकर आरक्षण रूपी कैंसर से प्रतिभाओं और भारत के भविष्य को बचाएंगें।इतना ही नहीं हरिजन एक्ट के नाम से प्रसिद्ध काले कानून को जो समाज में खाई खोदने का काम कर रहा है ।जो शोषण का स्पेशल हथियार बना हुआ है ऐसे काले कानून को हटाया जाय यह सपाक्स की माँग है।जिसके पीड़ित हर गाँव गली में मिल जाते हैं ।
   
 
सभा को संबोधित करते हुए  कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पी एस परिहार ने कहा आरक्षण समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को आगे लाने के लिए आवश्यक है।लेकिन राजनीतिज्ञों ने वोट कवाड़ने के लिए समाज मे जातीय खाई बनाने का कार्य किया और कर रहे है।आप लोग सत्ताधीसों को मतदान के समय आरक्षण रूपी हथियार से देश की व्यवस्था को पंगु बनाने वालों को दण्डित करें ।सभा को योजस्वी वक्ता रामप्रभाव विश्वकर्मा डॉ टी पी सिंह पटेल हिमांशु शुक्ला भूपेन्द्र सिंह रामचंद्र तिवारी शिवराज सिंह बघेल अजिर बिहारी पाण्डेय शिवबालक पाण्डेय जटाशंकर तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने संबोधित किया । सभा मे अनेकों गणमान्य जन पदाधिकारी गण एवं सपाक्स समाज के भारी संख्या में महिलाओं युवाओं ने उपस्थित रहकर तालियों से हुंकार भरी और एसडीएम के के पाण्डेय को मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com