आजीविका मिशन जवा में दिया गया महिलाओं को चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण
जवा(रीवा) : महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत आजीविका मिशन जवा जनपद में महिलाओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से स्व व्यवसाय स्थापित करने के लिए 40 चयनित गरीब महिलाओं को चूड़ी कंगन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण 6अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चला।प्रशिक्षण श्रीमती नीतू सिंह द्वारा दिया गया ।प्रशुक्ष महिलाओं को चूड़ी एवं खूबसूरत कंगन बनाने का काम सिखलाया गया और परांगत प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए गए ।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए एल डी एम रश्मेन्द्र सक्सेना ने बताया की वैसे तो सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई कई योजनाएँ संचालित कर रखी हैं ।जिनसे हम स्वरोजगार लगाने की इच्छा रखने वालों को जोड़ते हैं और लाभान्वित कराते हैं ।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए एल डी एम रश्मेन्द्र सक्सेना ने बताया की वैसे तो सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई कई योजनाएँ संचालित कर रखी हैं ।जिनसे हम स्वरोजगार लगाने की इच्छा रखने वालों को जोड़ते हैं और लाभान्वित कराते हैं ।
योजनाओं के अलावा भी जो प्रशिक्षु अपने व्यवसाय को करने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं उन्हें बैंक से आसान शर्तों पर धन मुहैया करायेंगें।चूड़ी कंगन बनाने का व्यवसाय तो पाँच हजार की लागत से शुरू हो जाने वाला है।
समापन अवसर पर यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रीवा के निदेशक राम भरोस जिला अग्रणी प्रबंधक रश्मेन्द्र सक्सेना यूनियन बैंक शाखा जवा के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक पंकज पयासी व्यावसायिक प्रबंधक अखिलेश मिश्रा सहित सभी प्रशिक्षु महिलाएँ उपस्थित रहीं ।


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com