कलेक्टर ने जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का किया निदान
कलेक्टर ने जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का किया निदान
अनूपपुर / प्रदीप मिश्राकलेक्टर अजय शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलेभर से आये आवेदकों की जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का निदान किया। जनसुनवाई में प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि संवंधी प्रकरण, पेंशन विवाद , बी0पी0एल0 में नाम जोडने, मारपीट आदि से संवधित प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संवंधित अधिकारियों को दूरभाष पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम बम्हनी में विधायक मद से रंगमंच निर्माण कार्य में किए गए काम का मजदूरी दिलाए जाने, ग्राम पयारी के गोरेलाल ने तहसील अनूपपुर से नकल दिलाए जाने, ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर की बबली दास चैधरी ने मकान गिरने पर सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम पंचायत धुम्मा के लोगों ने सरपंच एवं सचिव द्वारा किए गए अनियमितताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com