-->

Breaking News

सिरमौर विधायक श्री दिव्यराज सिंह जी ने आज मा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान की बात करी


भोपाल(रीवा) : सिरमौर के उर्जावान विधायक श्री दिव्यराज सिंह जी ने आज भोपाल  विधानसभा मे मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थानीय   निकाय  एंव पंचायतीराज लेखा समिति की बैठक मे शामिल हुऐ  व इसके बाद उन्होंने मा. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की चर्चा की, चर्चा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की सबसे बडी समस्या ऐरा व रोझ से किसान बहुत ही परेशान है जिससे रात दिन खेत मे तकवारी करते है फिर भी जानवर खेती नष्ट कर देते है।उन्होंने यह भी6 कहा कि इस वर्ष वारिस कम होने की वजह से किसानों की फसल भी सुख रही है इस ओर भी उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यानाकर्षक कराया । महिनो से लंबित पडी नहर को भी विधायक जी ने शुरू  कराये जाने की माग की,  मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की कई फाइले स्वीकृत कराई।  अतिथि शिक्षको की समय पर नियुक्ति न होने से भी विद्यालय मे पठन -पाठन  का कार्य प्रभावित हो रहा है इस ओर भी विधायक जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यानाकर्षक किया । स्वच्छ भारत मिशन पर कार्य कर रहे प्ररको के बारे मे भी उन्होंने मा मुख्यमंत्री जी से चर्चा की ।कोनी से देवखर रोड व तोमरन पुरवा मे पुलिया की माग की। तथा साथ ही विधायक जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई 15 कार्यो को जल्द शुरू कराये जाने की माग की।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com