अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर
वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
अनूपपुर / अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर 2017 के अवसर पर ग्राम सीतापुर के वृद्धाश्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक, डाॅ. आर.पी. सोनी, डाॅ. एस.आर.पी. द्विवेदी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे। डाॅ. एस.आर.पी. द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को हृदय रोग से बचाव व उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्धों की सेवा करना मानवता का परम धर्म है, हमें मिल कर उनके स्वास्थ्य समस्यों को गंभीरता के साथ हल करना होगा। अंतराष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के आयोजन से हमें अपने बुजुर्गो से मिलकर उनकी सामाजिक, शारीरिक एवं स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण के अवसर प्राप्त होते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com