भावांतर भुगतान योजना : 15 से 25 नवम्बर में पंजीयन करवाने वाले कृषकों को 30 नवम्बर तक मिल जायेगा पंजीयन क्रमांक
पंजीकरण के पूर्व फसल मंडी में क्रय-विक्रय करने वालों को भी दस्तावेज देने पर योजना का लाभ
आदित्य सराठे संवाददाता (8962549766)
रायसेन,ब्यूरो : भावांतर भुगतान योजना में 15 से 25 नवम्बर तक पंजीयन करवाने वाले किसानों को सत्यापन सुनिश्चित होने पर 30 नवम्बर तक योजना का पंजीयन क्रमांक जारी कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने योजना के अंतर्गत अपंजीकृत किसानों को 15 से 25 नवम्बर की अवधि में पंजीयन करवाने का एक और मौका दिया है।

अपंजीकृत किसान यह पंजीयन 3500 प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाओं पर आवश्यक दस्तावेज यथा भू-अधिकार पुस्तिका, खसरा/खतौनी की नकल, मतदाता परिचय-पत्र तथा बैंक पासबुक की कॉपी के साथ अपना मोबाइल नम्बर अंकित कराकर करवा सकते हैं। आवेदन में दर्शायी गयी फसल के क्षेत्र की पुष्टि राजस्व/कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारियों से करवायी जायेगी। यह सत्यापन सुनिश्चित होने पर 30 नवम्बर तक भावांतर भुगतान योजना का पंजीयन क्रमांक किसान को जारी कर दिया जायेगा।
इसके अलावा 15 से 25 नवम्बर की अवधि में जो किसान पंजीयन के पहले अपनी फसल की मण्डी प्रांगण में खरीदी-बिक्री कर चुके हैं, वे भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिये ऐसे किसानों को एक से 15 दिसम्बर तक जिस मण्डी में उन्होंने फसल बेची है वहाँ स्वयं उपस्थित होकर अनुबंध-पत्र, तौल-पर्ची, भुगतान-पत्रक, योजना पंजीयन क्रमांक पर्ची और आधार-कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
पहले दौर में पंजीकृत किसानों को भावांतर राशि का भुगतान 20 नवम्बर तक
पहले दौर में 16 से 31 अक्टूबर तक योजना में पंजीकृत किसानों के खाते में भावांतर की राशि 20 नवम्बर तक जमा कर दी जायेगी। राशि जमा होने की जानकारी किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस से भी दी जायेगी।
योजना की जानकारी के लिये टोल-फ्री नम्बर

किसान विक्रय संव्यवहार में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो, तो भुगतान की तारीख से 15 दिवस में जिला कलेक्टर को दस्तावेज प्रस्तुत कर सुधार करवा सकेंगे। इन दस्तावेजों में भावांतर भुगतान पंजीयन पर्ची, मतदाता फोटो परिचय-पत्र/आधार-कार्ड तथा बैंक पासबुक की कॉपी जरूरी होगी। किसान द्वारा प्रस्तुत आवेदन का निराकरण जिला कलेक्टर्स द्वारा 10 दिन की समय-सीमा में किया जायेगा। भावांतर भुगतान योजना संबंधी जानकारी के लिये किसान टोल-फ्री नम्बर 18002332501 पर सुबह 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com