-->

Breaking News

भूमि सुधार आयोग का तीन सदस्यीय दल 15 नवम्बर को रीवा भ्रमण पर

रीवा : भूमि सुधार आयोग का तीन सदस्यीय दल 15 नवम्बर को रीवा भ्रमण पर रहेगा। भ्रमण के दौरान आयोग जनप्रतिनिधियों और संभाग के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर म.प्र. भू-राजस्व संहिता, 1959 में संशोधन एवं सुझाव के संबंध में चर्चा करेगा।
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग के दल द्वारा 15 नवम्बर को प्रातः 11.30 बजे से 12.30 बजे तक जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जायेगी। अपरान्ह एक बजे से दो बजे तक अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों से चर्चा होगी। इसके बाद आयोग के दल द्वारा अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रीवा संभाग के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव लिये जायेंगे।
    भूमि सुधार आयोग दल में आयोग के अध्यक्ष आई.एस.दाणी, सदस्य सचिव अशोक गुप्ता और सलाहकार ए.के. सिंह शामिल हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com