-->

Breaking News

इस क्रिकेटर ने तोड़ा अपने पिता का 30 साल पुराना रिकॉर्ड


नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया के बेटे मोहित मोंगिया ने करीब 30 साल बाद अपने पिता के ही उच्चतम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मोहित ने मुंबई के खिलाफ 246 गेंदों में नाबाद 240 रनों की पारी खेली जो कि बड़ौदा की ओर से कूच बिहार ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले उनके पिता नयन मोंगिया ने 1988 में केरल के खिलाफ बड़ौदा की ओर से खेलते हुए 224 रन बनाए थे।

अपने बेटे की इस कामयाबी पर नयन मोंगिया का कहना है कि, ''मैं बहुत खुश हूं कि मेरे बेटे ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। मोहित शानदार खेल रहा है और वह इस रिकॉर्ड के योग्य भी है। बता दें कि नयन मोंगिया भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज रह चुके हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 44 टेस्ट और 140 वनडे खेले थे।

मोहित अपने पिता से क्रिकेट में एक कदम आगे बढ़ गए हैं और यदि यूं ही खेलते रहे तो आने वाले दिनों में उन्हें भारत की सीनियर टीम में खेलने का मौका भी मिल सकता है। वह इन दिनों कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ौदा की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और धूम मचाए हुए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com