-->

Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज ने 51 हजार छात्रों के साथ गाया 'वंदे मातरम'



इंदौर : नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार सुबह सामूहिक वन्दे मातरम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 60 स्कूलों के 51 हज़ार विद्यार्थियों ने सामूहिक वन्दे मातरम गान गाकर रिकॉर्ड बनाया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित शहर के कई जनप्रतिनिधि में मौजूद रहे।

 


इस कार्यक्रम को सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान ने आयोजित किया था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम भावना बढ़ाना और साथ ही देश के ही खेलों को बढ़ावा देना। इसलिए ग्राउंड के एक हिस्से में मलखम्ब, खो खो , कब्बडी , रस्सी करतब , आयोजित किये गए थे। कार्यक्रम शुरू होने के पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को वन , पर्यावरण , मानवीय मूल्यों की रक्षा की शपथ भी दिलवाई।  कार्यक्रम में म्यूजिक बैंड और कई कलाकरों ने रंगारंग प्रस्तुतिया दी। इस कार्यक्रम में विदेश से आए युवक युवतियों ने भी ॐ उच्चारण कर योगनाद किया। वही दिव्यांग बच्चों ने अपनी ही साइन लेंग्वेज में वन्दे मातरम् गीत गाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा आज हम जो कुछ भी हैं,अपने माता-पिता की वजह से ही हैं,बच्चों, कभी भूल कर भी उन्हें दुख नहीं पहुंचाना,साथ ही अपने शिक्षकों का भी सम्मान करना। हमें अंग्रेज़ों से आज़ादी बहुत मुश्किल से मिली है,हज़ारों देशप्रेमियों ने अपने प्राण न्योछावर कर हमें आज़ादी दिलाई, यह वंदे मातरम गायन उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com