-->

Breaking News

हेलमेट अभियान को सफल बनाने पत्रकारो ने निकाला हेलमेट बाईक रैलीपुलिस प्रशासन सहित पत्रकारो ने दिखाई अनोखी पहल

हेलमेट अभियान को सफल बनाने पत्रकारो ने निकाला हेलमेट बाईक रैली
पुलिस प्रशासन सहित पत्रकारो ने दिखाई अनोखी पहल 


अनूपपुर।प्रदीप मिश्रा
सड़क दुर्घटनाओ में बढती मौतो के आंकडो को देखते हुए उसमें कमी लाने के उद्देश्य से जिले के पत्रकारो द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से हेलमेट बाईक रैली का आयोजन ३१ अक्टूबर मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यअतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा एवं एसडीओपी अनूपपुर उमेश कुमार गर्ग सहित जिले के पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं आयोजन में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने दो पहिया वाहन चालको व सवार को हेलमेट न पहनने पर सड़क दुर्घटनाओ पर बढ रहे मौतो के ग्राफ पर चितंन जताते हुए सभी से हेलमेट पहन कर बाईक चालने की बात कही। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर ने पत्रकारो की इस पहल व लोगो में जागरूकता लाने के इस अनोखे पहल पर बधाई दी। जिसके बाद पत्रकारो व पुलिस प्रशासन ने हेलमेट पहन सूर्या होटल के पास से अमरकंटक तिराहा, इंदिरा तिराहा, स्टेशन चौक, बस स्टैण्ड चौक होते पुन: वापस लौटी। वहीं हेलमेट बाईक रैली में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, एसडीओपी अनूपपुर उमेश कुमार गर्ग सहित यातायात प्रभारी व यातायात महकमा के साथ पत्रकारो में मनोज द्विवेदी, राजेश शुक्ला, राजेश शिवहरे, अजित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजनारायण द्विवेदी, चैतन्य मिश्रा, मनोज शुक्ला, आदर्श दुबे, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, बीजू थामस, विजय उमर्लिया, गणेश रजक, सुधाकर मिश्रा, महेश (सोनू मसीह), अमित शुक्ला, प्रदीप मिश्रा,प्रदीप यादव,जितेन्द्र मिश्रा, श्रीमति सुनिता शर्मा राजनगर,अनीश तिगाला, प्रेम अग्रवाल, दीपक सिंह, दुर्गा शुक्ला सहित अन्य पत्रकारो ने बाईक रैली में अपना सराहनीय योगदान देकर लोगो सहित जिलेवासियों में अपनी स्वयं की सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहन कर बाईक चालने के लिए जागरूक करने का एक संदेश दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com