-->

Breaking News

एम.व्हाय.अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हो रही घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए : प्रमोद टंडन


एम.व्हाय.अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ती की मांग भी कर चुकी है कांग्रेस

इन्दौर : एम.व्हाय.अस्पताल की लापरवाही एवं अव्यवस्थाओं के चलते अस्पताल में आये दिन हो रहे हादसों को लेकर कांग्रेस ने समय - समय पर जनहित में आवाज उठायी है, बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हो पाया है। यही कारण है कि गत दिवस एम.व्हाय.का शिशु वार्ड आग के हवाले हो गया। कांग्रेस द्वारा एमवाय प्रबंधन का कार्य न्याययिक अधिकारी, रिटायर्ड जज एवं प्रशासनिक अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम की कमेटी को सौंपने की मांग महामहीम राज्यपाल महोदय की जाएगी।
 
यहां जारी अपने एक पे्रस बयान में शहर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री भंवर शर्मा एवं स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली ने कहा कि, एम.व्हाय.अस्पताल में लापरवाही एवं अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को उचित इलाज समय पर नही मिल पाता है। इस कारण कई मरीज मौत के शिकार हो जाते है। एम.व्हाय.अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते अस्पताल में 21-22 जून 2017 को आॅक्सीजन गैस की सप्लाई बंद हो जाने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। इन मौतों के जिम्मेदार घटना के बाद से ही लापता हो गये थे। अब 5 माह बाद ही एम.व्हाय.प्रशासन की लापरवाही के चलते एम.व्हाय.अस्पताल की दुसरी मंजिल पर स्थित नवजात षिषु वार्ड में आग लग गई। जिसमें 47 मरीज बच्चे उनके माता पिताओं की जागरूकता से बच गये अन्यथा एक बार फिर बडा हादसा हो सकता था।
 
एम.व्हाय.अस्पताल में चल रही लापरवाही एवं अव्यवस्थाओं के लिये शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद टण्डन ने अस्पताल अधिक्षक डाॅ.वी.एस.पाल को दोषी ठहराते हुये तीन सदस्यीय कमेटी बनाने की मांग की है। जिसमें न्यायिक अधिकारी, रिटायर्ड जज एवं प्रषासनिक अधिकारी की नियुक्ती की मांग की है।

21 जून को घटी घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा 23 जून को किये गये प्रदर्षन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद टण्डन के नेतृत्व में प्रदर्षन करते हुये अधीक्षक को दिये गये ज्ञापन में निम्नांकित चार मांगे की गई थी।
1)    उक्त घटना की वास्तविक सच्चाई को पारदर्षिता के साथ बताया जाये।
2)    21 जून से 22 जून तक एम.व्हाय.अस्पताल में हुई कुल मौतों की जानकारी दी जाये तथा इसका जिम्मेदार कौन है उसे  सार्वजनिक किया जाये।
3)    मृतक व्यक्तियों के नाम,पते व मौत का कारण जो प्रबंधन द्वारा छिपाया जा रहा है। सार्वजनिक किया जाये।
4)    घटना के दौरान कितने मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम किया गया इसे भी सार्वजनिक किया जाये। 
 
बावजुद इसके एम.व्हाय.प्रबंधन ने कांग्रेस द्वारा उठाई गई मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया, ना ही अस्पताल की लापरवाही व अव्यवस्थाओं में कोई सुधार हुआ। इसके लिये शहर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान एवं स्वास्थ्यमंत्री को भी जिम्मेदार ठहराते हुये तत्काल प्रभाव से उनके त्यागपत्र की मांग की है।




No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com