-->

Breaking News

राम मंदिर पर बोलीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती- अयोध्या में अब आस्था का टकराव नहीं


जबलपुर। केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है। सुश्री उमा भारती ने कहा है कि अयोध्या में अब राममंदिर पर विवाद ही नहीं बचा है। यहां अब आस्था का टकराव नहीं है सो जल्द ही श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरु हो जाने की आस बढ़ गई है।

सुश्री उमा भारती एक दिन के दौर पर जबलपुर आई हैं। सुश्री उमा भारती सुबह नई दिल्ली से ट्रेन से जबलपुर आई। वे सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुई जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मंशा को हिंदू मुसलमान सभी ने सम्मान व श्रद्धा के साथ स्वीकार कर लिया है। सभी ने यह भी स्वीकार किया है कि विवादास्पद स्थल प्रभु श्रीराम की जन्म स्थली है, इसलिए अब मंदिर का निर्माण महत्वपूर्ण है ।

उमा भारती ने कहा कि जो मामला न्यायालय में चल रहा है वह जमीन से संबंधित है। चूंकि जमीन का झगड़ा बाहर भी सुलझता है इसलिए न्यायालय ने भी यह कह दिया है कि इस मुद्दे पर दोनों पक्ष मिलकर निर्णय लें अन्यथा न्यायालय फैसला सुना देगा । उन्होंने यह मामला आपसी बातचीत से सुलझ जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने यह भी कहा कोई भी व्यक्ति जो अयोध्या के मुद्दे सुलझाने सामने आता है उसका वे अभिनन्दन करेंगी।

सुश्री उमा भारती सुबह नई दिल्ली से ट्रेन से जबलपुर आई। वे सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुई और दोपहर करीब 2 बजे सडक़ मार्ग से पहाड़ीखेड़ा के लिए रवाना हो गई। यहां वे लोधी महोत्सव में शामिल होंगी। पहाड़ीखेड़ा में इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे वापस जबपुर आएंगी और यहां से शाम 7.45 बजे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com