-->

Breaking News

आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन


इंद्रमल बाई के मामले को दबाने के लिए हुई है आलोक अग्रवाल की गिरफ्तारी।
सतना : आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई सतना द्वारा धवारी में कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान लोकसभा प्रभारी शैलेन्द्र मोहन खरे ने बताया कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल कल इंद्रमल बाई की आत्महत्या मामले में एफ आई आर दर्ज कराने पुहंचे थे। दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने की जगह आप प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल और संगठन सचिव श्री पंकज , रेहान जाफरी व मुन्ना सिंह को पुलिस द्वारा घसीटा गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज प्रांतीय आवाहन में प्रदर्शन किया गया और मांग की गई कि आलोक अग्रवाल व साथियो पर सभी मामले वापस हो और इंद्रमल बाई के मौत के दोषी पुलिस वालों पर मामला दर्ज हो और कार्रवाई की जाए।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला सचिव व सतना विधानसभा प्रभारी डॉ अमित सिंह ने कहा कि प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था को छुपाने के लिए आलोक अग्रवाल व साथियो की गिरफ्तारी की गई।
चित्रकूट विधानसभा प्रभारी रितेश त्रिपाठी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि प्रशासन इंद्रमल बाई को इंसाफ दिलवाने की जगह उलट उनके हक की लड़ाई करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। दोषी मुक्त है और जुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले जेल मे है।प्रदर्शन के दौरान रामपुर बघेलान के प्रभारी प्रसांत पांडे, रैगाँव विधानसभा के प्रभारी राजाभैया पांडे, अमरपाटन विधानसभा प्रभारी जीतेन्द्र चौरसिया,नागौद विधानसभा प्रभारी विवेक सिंह लोधी ने भी संबोधित कर संयुक्त 
आरोप लगाया कि राजनितिक दबाव में आलोक अग्रवाल की अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी की गई है।
ये रहे उपस्थित
प्रदर्शन के दौरान सतना विधानसभा के सह प्रभारी वीरेंद्र सहाय सक्सेना व लल्लू बड़गैया,महेंद्र सिंह,श्रीधर शर्मा,फूलचन्द कुशवाहा, अनुराग सिंह,पवन सिंह,संजय बंका, दीपक बुधौलिया,नितिन अग्रवाल,राहुल सिंह परिहार,विजय शंकर द्विवेदी, दीपचंद गुप्ता,आशीष मंघानानी,हरी यादव,रामेश्वर विश्वकर्मा, आशिफ खान,धर्मेंद्र मिश्रा, शेषमणि सिंह पटेल,अनूपा मिश्रा,जीतेन्द्र पांडे, नंदकिशोर पटेल,दीपक साकेत,राजपाल पटेल,जसविंदर सिंह,मो.आकूब अंसारी,आनंद विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह चौहान,सौरभ सिंह,सचित मिश्रा, अंकित त्रिपाठी,रुस्तम मिश्रा, आदर्श त्रिपाठी,आशीष पांडेय,गणेश दत्त पांडेय,कामता साहू,धर्मेंद्र कुमार हरिजन,सूर्यकांत शुक्ला,कौसल प्रसाद कुशवाहा, किशोरी लाल चौधरी , रितेश त्रिपाठी सहित अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com