स्वच्छ भारत - भ्रष्टाचार मुक्त भारत की अधिमान्य पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने ली प्रतिज्ञा
‘‘गाँव-गाँव और गली-गली, स्वच्छ भारत की हवा चली, स्वयं को करके समर्पित, खिल उठी दिल की कली। जो शपथ मैं ले रहा, सौ लोगों को दिलवाऊँगा। साफ रखकर इसकी गरिमा को बढ़ाऊँगा।‘‘ अनिल मालवीय प्रदेश अधक्ष्य
रविवार दिनांक 12 नवंबर 2017 को दोप 12 बजे कोलार स्थित राजहर्ष कालोनी में आयोजित स्वच्छ भारत - भ्रष्टाचार मुक्त भारत की प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किया गया। सैकड़ों की तादात में उपस्थित कोलार रहवासियों ने स्वच्छ भारत - भ्रष्टाचार मुक्त भारत की प्रतिज्ञा की शपथ ली।
अधिमान्य पत्रकार महासंघ के संस्थापक श्री घीसीलाल मालवीय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह की उपस्थिती में कोलार रहवासियों ने महात्मा गांधी जी के सपने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल एवं महापौर आलोक शर्मा के स्वच्छ एवं सुंदर भोपाल को घर-घर, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले से शुरूआत करने की शपथ ली:-
मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करुंगा। मैं न गंदगी करुंगा न किसी और को करने दूंगा।
सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करुंगा। मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाउंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
हम नीतिपरक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देंगे तथा ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहन देंगे। हम ना तो रिश्वत देंगे और ना ही रिश्वत लेंगे। हम पारदर्शिता, जिम्मेवारी तथा निष्पक्षता पर आधारित निगमित सुशासन की प्रतिज्ञा करते हैं। हम कार्यों के संचालन में संबद्ध कानूनों, नियमावलियों तथा अनुपालन प्रक्रियाओं का पालन करेंगे। हम अपने सभी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के लिए एक नीति-संहिता अपनाएंगे। हम अपने कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के ईमानदार निष्पादन के लिए, उनके कार्य से संबद्ध नियमों, विनियमों आदि के बारे में सुग्राही बनाएंगे। हम समस्याओं तथा कपटपूर्ण कार्यकलापों की सूचना देने के लिए समस्या समाधान तथा पर्दाफाश तंत्र का प्रबंध करेंगे। हम संबंधित पक्षों एवं समाज के अधिकारों तथा हितों का संरक्षण करेंगे।

अधिमान्य पत्रकार महासंघ के संस्थापक श्री घीसीलाल मालवीय सरकार द्वारा स्वच्छता की दिशा में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं बावजूद उसे अबतक जमीनी अंजाम नहीं दिया गया है। सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने व शत प्रतिशत स्वच्छता बनाने की दिशा में जिला प्रशासन के साथ- साथ आम लोगों को भी कदमताल करने की जरूरत है। इस अभियान से जनमानस का ही भला होगा। ऐसे में इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
‘‘गाँव-गाँव और गली-गली, स्वच्छ भारत की हवा चली, स्वयं को करके समर्पित, खिल उठी दिल की कली। जो शपथ मैं ले रहा, सौ लोगों को दिलवाऊँगा। साफ रखकर इसकी गरिमा को बढ़ाऊँगा।‘‘
इस प्रतिज्ञा समारोह के शुभ अवसर पर पदाधिकारी सर्वश्री संस्थापक श्री घीसीलाल मालवीय, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेश गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय, मोईन खान, अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल अध्यक्ष सुशील कुमार, प्रचारक मो. बशीर मंसुरी, मोहन प्रसाद, को-आर्डिनेटर संतोष कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, दिशागोचर प्रिटिंग प्रेस के संचालक श्री आदित्य नारायण उपाध्याय, जिला अध्यक्ष मो0 नसीर खान, गोविन्द दुबे, कुंजबिहारी रहंगडाले, नीतीश राउत, राजकुमार राय, अनुराग सेंगर, तारेश विश्वकर्मा, मनीष गौतम, अमर, रोहित नीलेश सोनी, एससी मालवीय, कृष्ण कुमार, प्रवीण सिंह पंवार, आनन्द गुप्ता, बाबू ंिसह,सुमित्रा यादव, परवीन खान, जवाहरचोक स्थित गुरुद्वारा के जमनेल पाजी. भाई भज्जी सिंह, एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संचालक प्रवीण तिवारी सहित कोलार महानगर के विभिन्न कालोनियों के अध्यक्ष एवं रहवासी उपस्थित थें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com