प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को प्राइवेट ठीकेदार बना दिये मजाक
मामला तहसील त्योंथर अंतर्गत सूती- घटेहा प्रधाममंत्री ग्राम सड़क का
गोंदकला : केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जो आज ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है गॉंव को मुख्य सड़क एवं शहर से जोड़ने का कार्य कर रही है । परन्तु आजकल के ठीकेदार इस योजना को मजाक बना के रखे हैं गुडवत्ता विहीन बिना पैमाने के सड़कों का निर्माण खुलेआम किये जा रहे हैं ।ताजा मामला सूती से घटेहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जो प्रथम चक्र में ही बनी थी जिसमे ग्राम खटखरी के पास करीब 200 मीटर सड़क नही बन पायी थी जिसका निर्माण अभी प्रारंभ हुआ है जिसमें छोटी बड़ी बिना पैमाने की गिट्टी प्रयोग की गई तथा 2 कोड गिट्टी के बाद बिना किसी डस्ट चूर्ण आदि के उखड़ी हुई सड़क पर डामरी करण की हो रही तैयारी ।
समय रहते विभाग द्वारा यदि जांज नही करवाई गई तो खराब गुडवत्ता की बली चढ़ जाएगी सूती -घटेहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ।
समय रहते विभाग द्वारा यदि जांज नही करवाई गई तो खराब गुडवत्ता की बली चढ़ जाएगी सूती -घटेहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ।
डोडकिया के लिए बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का चुना पाउडर डालकर हो गया पुर्ननिर्माण
पटहट -जवा मुख्य मार्ग से डोंडकिया के लिए बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जिसमे मेंटेनेंस के तहत गुडवत्ता विहीन कर दिया गया सड़क का निर्माण। जिसमे डामर की कम थिकनेस तथा ट्रैक्टर के माध्यम से लाये गए *ठण्डे चट्ठेदार PMC कोड एवं सील कोड* का मिक्सर उपयोग किया गया तथा साधारण बैलट का प्रयोग किया गया जो सड़क में पूरी तरह से पकड़ नही बना पाया एवं उसमे दरारे भी आ गयी जिसको छुपाने के लिए ठीकेदार द्वारा सफेद पाउडर इतनी ज्यादा मात्रा में उपयोग किया गया कि डामर नही दिखाई दे।
तथा न ही पटरी का भरने कार्य पूर्ण किया गया ।
तथा न ही पटरी का भरने कार्य पूर्ण किया गया ।





No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com