होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 71 वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
सतना : होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय जिला सतना में 71 वां स्थापना दिवस समारोह 6 दिसम्बर को जिला होमगार्ड कार्यालय मे सम्पन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट कमांडेट होमगार्ड विनय कैथवास के निर्देशन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो प्लाटूनो द्वारा यूनिट फ्लैग को सलामी दी गई तथा मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात् डायरेक्टर जनरल मध्यप्रदेश होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय जबलपुर के संदेश का वाचन किया गया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर पुष्पेन्द्र पाण्डेय, जीतेन्द्र सिंह चौहान सहित होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com