-->

Breaking News

टपक सिंचाई का उपयोग कर उत्पादन एवं उत्पादकता मे वृद्धि कर आय बढ़ाये कृषक


सतना : उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत जिले मे उद्यानिकी फसलो के अंतर्गत ड्रिप संयंत्र स्थापना हेतु 350 हेक्टेयर का लक्ष्य आवंटित किया गया है। प्रत्येक ग्रामीण उद्योग विस्तार अधिकारी को 30 हेक्टेयर का लक्ष्य आवंटित किया गया है जो कि प्रत्येक विकासखण्ड के अंतर्गत है। इसी तरह स्प्रिंकलर का उपयोग उद्यानिकी फसलो मे जैसे सब्जी फूल मसाला इत्यादि के लक्ष्य 600 हेक्टेयर जिले को आवंटित है जिनका विभाजन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को 40 हेक्टेयर प्रति अधिकारी आवंटित किया गया है। वर्तमान में कृषको द्वारा उद्यानिकी मे टपक सिंचाई एवं स्प्रिंकलर का उपयोग किये जाने का उपयुक्त समय है। कृषक विकासखण्ड स्तर पर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के माध्यम से या कियोस्क मे एम.पी.ऑनलाईन आवेदन कर कम्पनी का चयन कर कृषक अंश राशि जमा करते हुये संयंत्र स्थापित कराने की प्रक्रिया पूर्ण करे। जिससे कम पानी मे अधिक से अधिक उद्यानिकी फसलो का उपयोग किया जा सके। जिले मे अभी तक ड्रिप अंतर्गत 165 हेक्टेयर एवं स्प्रिंकलर अंतर्गत 105 हेक्टेयर के आवेदन पत्र विकासखण्ड स्तर से प्राप्त हुये है। जिले के कृषक उद्यानिकी फसलो मे टपक सिंचाई का उपयोग कर उत्पादन एवं उत्पादकता मे वृद्धि करते हुये कृषि से आय बढा सकते है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com