राहुल गांधी की ताजपोशी मुगलकालीन परंपरा का दोहरावः रजनीश अग्रवाल
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि श्री राहुल गांधी के सिर पर कांग्रेस अध्यक्ष का ताज पहनाया जा रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री मणिशंकर अय्यर ने इसे मुगलकालीन परंपरा का अनुसरण माना है और सुधी चैनल दर्शकों ने इसे देखते हुए औरंगजेबी सियासत मुबारकबाद फरमाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं के परिणाम आने के पहले श्री राहुल गांधी केे राज्यारोहण की तैयारियां आरंभ कर दिए जाने के पीछे दूरदर्शी सोच है। श्री राहुल गांधी खेमे को इन परिणामों का आभास है और वे चाहते है कि आसन्न नतीजे यदि दुखद है तो नेतृत्व को लेकर वरिष्ठ पीढ़ी इस फैसले से असहमति व्यक्त कर सकती है। इसलिए नामांकन कर लिए जाने के बाद पीछे लौटना आसान नहीं होगा। 20 नवंबर 2017 को कार्यसमिति के फैसले के बाद 4 दिसंबर को नामांकन से अब विधानसभाओं के चुनावी नतीजे समीक्षा की बात कहकर दबा दिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कोई बुनियादी परिवर्तन होने की आशा व्यर्थ है क्योंकि पिछले चार वर्षों से अध्यक्ष के सारे दायित्व उनके द्वारा पूरे किए जाते रहे है। डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के अध्यादेश को फाड़ने का पराक्रम करने के साथ लोकसभा सहित 27 चुनाव उनके निर्देशन में ही लड़े गए और कांग्रेस को पराजय गले लगाना पड़ी है। लोकसभा चुनाव 2019 भाजपा से अधिक श्री राहुल गांधी की कठिन अग्नि परीक्षा होगीं उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस आज लोकसभा में सबसे निचले ग्राफ 44 सदस्यों वाली पार्टी बनकर रह गयी जो विपक्षी दल भी नहीं बन पायी। कमोवेश यही क्षमता दक्षिण की क्षेत्रीय पार्टी एडीएमके की है। दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना की विधानसभाएं कांग्रेस मुक्त हो चुकी है।
अग्रवाल ने कहा कि जेएनके विश्वविद्यालय पं. नेहरू, गांधी परिवार की छाया का प्रतिबिंब सिद्ध हो चुका है, लेकिन हैरत की बात है कि उसी विश्वविद्यालय के एक आचार्य ने लिखा है कि नेहरू, गांधी परिवार ही कांग्रेस की सबसे बड़ी त्रासदी साबित होगी। ऐसे में यदि श्री राहुल गांधी अंतिम मुगल साबित होते है तो हैरत की बात नहीं होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com