-->

Breaking News

विज्ञान प्रर्दशनी में छात्र छात्राओं ने दिखाए हुनर 



गुना। इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत आज उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन किया गया ।इसमें गुना ओर शिवपुरी जिले के तमाम स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने खुद के द्वारा बनाएं गए माँडल पेश किए ।भविष्य के वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल के जरिये विज्ञान से जुड़े अविष्कारों को सामने रखा।इस विज्ञान प्रर्दशनी में गुना से 53 मॉडल ओर शिवपुरी से 13 मॉडल सहित कुल 66 मॉडलों का प्रर्दशन किया गया था।इससे पहले प्रर्दशनी शुभारंभ माँ शरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन गुना विद्यायक पंन्नालाल शाक्य एडीईओ संजय श्रीवास्तवएभाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदीएभाजपा सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने फीता काटकर किया।विहार व गुजरात सहित दूसरे अन्य जिलों से प्रर्दशनी का निरीक्षण करने के लिए तैयार ज्यूरी ने मॉडलों का अवलोकन करने के साथ ही अवार्ड योजना के तहत मॉडलों का चयन किया।मॉडल तैयार करने प्रत्येक छात्र को शासन ने 10.10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई थी।इस बार निर्णायक के रूप में गुजरात से मोइनिता गौराई रही।जिसमे सोलर कुकरएसोलर लाइटएदेशी कूलरएसाईकिल से बासिंग मशीनएस्वच्छ्ताए व पानी बचाने के यंत्र व खेतो में कीटनाशक ब जानवरों द्वारा नुकसान के बचाव के उपाय आकर्षण के केंद्र रहे।एक लाख मॉडलों में से दस हजार मॉडल राज्यस्तर के लिए चयनित होंगे।उन्ही में से एक हजार श्रेष्ठ मॉडलों को राष्ट्रीय संस्थान एनआईटी एवं आईआईटी में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर डीपीसी आशीष टांटिया, आशिफ खान, राजेश गोयल, एसके वशिष्ठ, नरेंद्र माथुर, एचके पठान, जितेंद्र रघुवंशी सहित कई प्राचार्य ओर शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com