शिक्षा विभाग में संविलियन पर अध्यापकों ने जताई खुशियां
गुना। विगत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा से प्रफुल्लित अध्यापकों ने राज्य अध्यापक संघ के बैनर तले एकत्रित अध्यापकों ने बीती शाम स्थानीय शास्त्री पार्क में खुशी जताते हुए विधायक व भाजपाजनों के प्रति आभार जताया।
स्थानीय शास्त्री पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल भार्गव, मंत्री रामकृष्ण शर्मा आदि का स्वागत करते हुए संघ की ओर से अध्यापकों द्वारा की जाती रहीं मांग और विगत दिवस इस आषय की घोषणा संबंधी जानकारी प्रदश्र की गई। इसके बाद वक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार द्वारा कर्मचारी हित में किए जाते रहे कार्यो को रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा शुरू किया गया संविदा व कर्मी कल्चर अब समाप्त हो गया है। इस दौरान सभी ने अध्यापकों को उनकी एकमात्र संविलियन की मांग पूरी किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अध्यापक भी अपनी जिम्मेदारी समझें और प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें। इस दौरान बृजमोहन किरार, नरेन्द्र भार्गव, विनय रघुवंषी, कमलेश कुषवाह, दामोदर धाकड़, मनमोहन किरार, यश वंत मीना, नन्नूलाल लोधा, रमेश अहिरवार, ओमप्रकाश शर्मा, लोकेन्द्र गिरी, मि_ूलाल, सुरेन्द्र प्रजापति, जितेन्द्र रघुवंशी सहित अनेक अध्यापक उपस्थित रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com