पूर्व राज्यमंत्री एवं फिसरमैन प्रदेशाध्यक्ष भावरिया का हुआ जोरदार स्वागत
कोलारस जाते समय अल्प प्रवास पर गुना में समाजबंधुओं के साथ की शिरकत
गुना। मध्यप्रदेश फिसरमैन संघ कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री सदांशिवम भावरिया कोलारस सिंधिया के कार्यक्रम में शामिल होने गुना से निकले थे। इस दौरान वह गुना में भारतीय मछुआ संघ के जिलाध्यक्ष अनिलराज सेलर के निवास पर पहुंचे। इस मौके पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इसके बाद फिसरमैन प्रदेशाध्यक्ष सदांशिवम भावरिया ने समाजबंधुओं के साथ बैठकर शिरकत की। इस अवसर पर मांझी, केवट, मल्हा, सेलर आदि समाज के एकजुटता की बात की गई. साथ ही उन्होंने समाजबंधुओं से संगठन के बारे में चर्चा की. वहीं समाजबंधुओं ने पिछले दिनों समाज की एक बैठक में निषादराज मंगल भवन बनाने की मांग की थी। इसके बारे में भी उन्होंने श्री भावरिया को आवेदन दिया और उन्होंने जल्द ही इसकी कार्य योजना सहित निर्माण को लेकर श्री भावरिया से चर्चा की। इस मौके पर शिशुपाल परमार पूर्व युवा कांगे्रस जिलाध्यक्ष, कैलाश धाकड़ पार्षद, विष्णु यादव आचार्य, प्रकाश प्रजापति, रवि सेलर, नंदू केवट रूठियाई, रघुवीर केवट राघौगढ़, चंद्रशेखर भार्गव, महबूब भाई, हुसैन खां, रजनी सेलर समाजसेवी, कुसुम बाई सेलर, गजिया बाई सेलर, रेखा सेलर, कंचन सेलर आदि महिलाएं सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com