-->

Breaking News

स्कूल में बिद्यार्थियों को पढ़ना छोड़ चुनाव प्रचार में जुटे शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता !



सीधी। अक्सर शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए देखा जाता है. लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो अपना कर्त्तव्य भूलकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. ताजा मामला सीधी जिले के रामगढ़ नंबर 2 का है. राकेश रोशन शुक्ला नाम का शिक्षक जो कि सरकारी स्कूल में कार्यरत है वह अपना काम भूलकर चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। बता दें कि सीधी विधानसभा के कई गावों में 17 जनवरी को ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं।

शिक्षक कर रहे प्रचार

राकेश रोशन शुक्ला को लगातार रामगढ़ में प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए एवं पोस्टर और बुलेटिन बांटते हुए देखा जा रहा है. आंकड़ों की माने तो मध्यप्रदेश में पहले से ही हजारों शिक्षकों की कमी है ऐसे में अगर राज्य के शिक्षक , शिक्षण कार्य छोड़कर राजनीति में सक्रिय रहेंगे तो छात्रों का भविष्य किस दिशा में जाएगा यह विषय चिंतनीय है. गौरतलब है कि शुक्ला को पहले भी कई मौकों पर ऐसे ही शिक्षण कार्य छोड़कर अन्य कार्य करते हुए देखा जा चुका है।

प्रचार में जुटी आगनवाड़ी कार्यकर्ता

ग्राम पंचायत रामगढ़ नंबर 2 में ही कार्यरत आगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला भी लगातार चुनाव प्रचार में मशगूल है । आगनवाड़ी को छोड़कर प्रियंका के चुनाव प्रचार में जाने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में कुपोषण की समस्या भी काफी गंभीर है और सरकार लगातार इसपर काम भी कर रही है लेकिन प्रियंका शुक्ला जैसे आगनवाड़ी कर्मचारी सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने में लगे हुए हैं।

नियमों की उड़ रही धज्जियां

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक अपना काम छोड़कर सरकारी कर्मचारियों का किसी भी तरह की राजनैतिक गतिविधियों में लिप्त होना वर्जित है बावजूद इसके राकेश रोशन और प्रियंका शुक्ला जैसे लोग प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com