-->

Breaking News

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल दो दिवसीय प्रवास पर आयेंगे रीवा



रीवा  : उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगे। मंत्री श्री शुक्ल 22 फरवरी को भोपाल से रात 10 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 23 फरवरी को प्रात: 8 बजे रीवा पहुंचेंगे। दो दिवसीय रीवा प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री श्री शुक्ल कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 23 फरवरी को प्रात: 11.30 बजे मण्डी प्रागंण में सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे। मंत्री श्री शुक्ल रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे। मंत्री श्री शुक्ल 24 फरवरी को प्रात: 11 बजे लायंस नेत्र चिकित्सालय कोठी रोड रीवा में आयोजित समारोह में बच्चों की विजन टेस्ट मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा में प्रात: 11.30 बजे से आयोजित समारोह में नव-निर्मित कला संकाय भवन एवं पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे टीआरएस कालेज में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे और दोपहर 3 बजे जनपद शिक्षा केन्द्र रीवा में आयोजित एक दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन समारोह में भाग लेंगे। मंत्री श्री शुक्ल 24 फरवरी को ही रात 8 बजे रेवांचल के लिए भोपाल से प्रस्थान करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com