-->

Breaking News

शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग 21 और 22 अप्रैल को पचमढ़ी में



भोपाल। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश संयोजक श्री रविनंदन मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 और 22 अप्रैल को पचमढ़ी में आयोजित करने का निश्चय किया गया। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से प्रदेशव्यापी किसान सम्मेलन यात्रा में शिक्षा प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी होगी। प्रदेश के अभ्यास वर्ग के बाद जिलों में मई में अभ्यास वर्ग होंगे। पदाधिकारी संभागीय बैठकें कर अक्टूबर तक सभी जिलों में शिक्षक सम्मेलन के आयोजन की रणनीति पर बैठक में विचार किया गया।

मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन 2018 में शिक्षक प्रकोष्ठ की निर्णायक भागीदारी होगी। शिक्षक समाज में सम्मानित व्यक्ति माना जाता है। शिक्षक जन के सामाजिक सम्मान और प्रभाव का लाभ पार्टी हित में सुनिश्चित कर विधानसभा चुनाव में अबकी बार 200 पार के लक्ष्य को सफल बनाने में जुटे। प्रकोष्ठ का प्रदेश के सभी 830 मंडलों तक गठन कर लिया गया है। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता नगरीय और देहाती अंचलों में केन्द्र और राज्य की उपलब्धियों से जन-जन को रूबरू करने में जुटे है। अतिथियों का स्वागत श्री प्रदीप श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन श्री विजय सक्सेना ने किया।

बैठक में होशंगाबाद जिला संयोजक श्री देवी सिंह को मनोनीत किया गया है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री अवनीश शुक्ल, श्री अनंत पाण्डे, श्री मनोज दुबे, श्री रमेश कुमार शुक्ला और श्री जी.एम. पाराशर, श्री ज्ञानेन्द्र दुबे मनोनीत किए गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com