-->

Breaking News

तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

तरंग के पटवारी को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक की विभागीय जांच के कलेक्टर ने दिए निर्देश

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा - 8770089979

जल संरक्षण एवं संवर्धन आज की आवश्यकता है। जल संरक्षण कार्य में शासन तो प्रयास कर ही रहा है। इस कार्य में आम जनता की सहभागिता भी उतनी ही जरूरी है। आज की आवश्यकता है कि जीवित जल स्त्रोतों की एक-एक बूंद बचाकर भीषण गर्मी के दौरान निस्तार एवं पशुधन के उपयोग हेतु आगे आना चाहिए। लगातार भू-जल स्तर के दोहन से भू-जल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार ट्यूबवेल फेल हो रहे हैं। धीरे-धीरे पेयजल संकट की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इन समस्याओं का निदान जन सहयोग के माध्यम से ही संभव है। उक्ताशय के विचार कलेक्टर अजय शर्मा ने गत दिवस पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम तरंग में स्थित माध्यमिक शाला परिसर में ग्राम पंचायत खम्हरौध, तरंग एवं पयारी के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जनसमस्या निवारण शिविर में अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के., मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यांत्रिकी एच.एस. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सी.एम. शुक्ला, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल, तहसीलदार पंकज नयन तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत आर.पी. त्रिपाठी, सहायक यंत्री डी.एस. भदौरिया, उपयंत्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर शर्मा ने पेयजल की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर आवश्यकतानुसार पेयजल संकट का समाधान सुनिश्चित करें। आपने सरई में तालाबों के गहरीकरण तथा तरंग में स्टाॅप डेम की सफाई एवं बोरी बंधान कर जल संग्रहण के निर्देश दिए। जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायतों पर तरंग के पटवारी हरीश पवेल को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय जांच शुरु करने के निर्देश संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए। तहसीलदार पुष्पराजगढ़ ने मौके पर ही कोर्ट लगाकर तीन आवेदनों का निराकरण किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com