-->

Breaking News

कृषक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

कृषक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा-8770089979 

कृषि विज्ञान केन्द्र, अमंरकंटक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विष्वविद्यालय, अमरकण्टक जिला- अनूपपुर  में कृषक संगोष्ठी का आयोजन 17 मार्च 2018 को किया गया । कार्यक्रम के दोरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कृषकों की आय दोगुनी करने हेतु उदबोधन का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकण्टक अनूपपुर में लाइव वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। कृषक संगोष्ठी का उदघाटन श्रीमती रूपमति सिंह, अध्यक्षा जिला पंचायत अनूपपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हीरा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़, श्री वी0डी0 नायर सहायक संचालक उद्यान, डाॅ. तरूण कुमार ठाकुर नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र अनूपपुर, डाॅ. एस.पी. पाण्डेय पषु चिकित्सा अधिकारी व बडी संख्या में कृषक व अधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रूपमति सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर ने माननीय प्रधान मंत्री जी के कृषकों के आमदनी दुगुना करने के कार्यक्रम की सराहना करते हुये कृषकों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की तकनीक का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। श्री हीरा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कृषकों से उन्नत तकनीक अनुसरण हेतु आह्वान किया तथा किसानों से कृषि के साथ उद्यानिकी फसलें अपनाने हुतु प्रेरित किया।
श्री संदीप चैहान वैज्ञानिक कृषि प्रसार कृषि विज्ञान केन्द्र अनूपपुर ने कार्यक्रम के उद्देष्य पर चर्चा करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र की कृषक समुदाय के विकास में भूमिका पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों की आमदानी  बढ़ाने हेतु समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, पषुपालन अपनाने हेतु प्रेरित किया। डाॅ. अनीता ठाकुर वैज्ञानिक मृदा विज्ञान ने मृदा स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मिट्टी परीक्षण कि विधि, जैविक खेती, समन्वित पोषण प्रबंधन पर चर्चा की। अनिल कुर्मी वैज्ञानिक फसल सुरक्षा ने बीज उपचाार व टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए बीज उपचार हेतु कृषकों को प्ररित किया। सूर्यकान्त नागरे वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने फसलों के उन्नत किस्मों के बीजों, बीजोत्पादन की जानकारी दी। योगेष कुमार वैज्ञानिक ने एग्रो फारेस्टी ने खेती के साथ  बागवानी व  सब्जी उत्पादन हेतु प्रेरित किया। सुनील कुमार वैज्ञानिक ने फसलों के मूल्य संवर्धन व प्रसंसकरण तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। डाॅ. तरूण कुमार ठाकुर नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र ने कुलपति डाॅ. टी. व्ही. कट्टीमनी के ड्रीम प्रोजेक्ट कृषि विज्ञान केन्द्र हेतु सराहना करते हुए कार्यक्रम में पधारे सम्माननीय कृषक बन्धु अधिकारी गण आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषकों हेतु प्रदर्षनी लगाई गई जिसके माध्यम से कृषकों ने उन्नत तकनीक जानकारी एकत्र की। कृषकों ने कार्यक्रम के दौरान अपनी कृषि से सम्बंधित जिज्ञासाये व्यक्त की जिसका कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप चैहान वैज्ञानिक कृषि प्रसार द्वारा किया गया।




No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com