-->

Breaking News

विन्ध्य महोत्सव में होंगी चाक चौबंद व्यवस्थाएं - अधिकारी तैनात



रीवा : रीवा में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक विन्ध्य महोत्सव का आयोजन इंजीनियरिंग महाविद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। विन्ध्य उत्सव का आयोजन रीवा पर्यटन विकास परिषद, नगर निगम रीवा, पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। विन्ध्य महोत्सव में प्रसिद्ध पार्श्र्व गायक सोनू निगम, जावेद अली तथा गायिका सोना महापात्रा अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ-साथ बघेली, लोकरंग तथा बघेली लोकगीतों का भी प्रस्तुतीकरण होगा। विन्ध्य महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गये उत्तरदायित्व के अनुसार समय सीमा में सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा विन्ध्य महोत्सव के लिये आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर ने विन्ध्य महोत्सव के सम्पूर्ण कार्यों की निगरानी एवं समन्वय की जिम्मेदारी आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार सुमन को सौंपी है। कार्यक्रम स्थल में साज सज्जा तथा फूल मालाओं की व्यवस्था उप संचालक उद्यानिकी गिरीश तिवारी करेंगे। फूड जोन में उपलब्ध व्यंजनों की गुणवत्ता का परीक्षण खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ओ पी साहू करेंगे। उत्सव के लिये वाहन की व्यवस्था की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर के पी पाण्डेय, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण ओ पी जाटव, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह तथा जिला प्रबंधक वेयर हाउस कार्पोरेशन को सौंपी गयी है। उत्सव स्थल पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इसका प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति अधिकारी अरूण मिश्रा तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत अलीम खान को बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विन्ध्य उत्सव के समापन के बाद स्मारिका प्रकाशन फोटोग्राफ, पेपर कटिंग तथा पर्यटन से दृष्टि से उत्साव के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है। उनके साथ-साथ जनसम्पर्क अधिकारी तथा कार्यपालन यंत्री पर्यटन विकास निगम को भी तैनात किया गया है। उत्साव के दौरान चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अतिथियों के बैठने की व्यवस्था के लिए तहसील हुजूर की दी गई है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे उत्तरदायित्व के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com