किसानो को गोली मारने वाली सरकार 5वीं बार कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित- मयंक त्रिपाठी
किसानो को गोली मारने वाली सरकार 5वीं बार कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित- मयंक त्रिपाठी
अनूपपुर।प्रदीप मिश्रा-8770089979
शिवराज सरकार के 5वीं बार कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर युवक कांग्रेस कमेटी लोकसभा क्षेत्र शहडोल के महासचिव मयंक त्रिपाठी ने निशाना साधते हुए बताया कि जिस प्रदेश में लगातार किसान सूखे के कारण आत्महत्या कर रहे है। जहां अपनी आवाज उठाने वाले किसानो को गोली से मार दिया जाता है। उसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानो को गोली से मारने वाले शिवराज सरकार को कृषि अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मयंक त्रिपाठी ने बताया कि किसानो को उनकी फसलो पर समर्थन मूल्य से कम दर में मिल रहा है, जिसके कारण किसानो को लाखो रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके कारण किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहे है। वहीं दिल्ली में बैठी मोदी सरकार द्वारा भाजपा की शिवराज सरकार को लगातार 5 वीं बार कृषि अवार्ड से सम्मान देकर उन किसानो के पीठ में चाकू मारने जैसा है। एक तरफ सरकार की भावांतर योजना के माध्यम से किसानो को राहत देने की बात कही जाती है तो वहीं भावांतर योजना किसानो के गले की फांस बन गई है। किसानो को उनकी फसलो का उचित समर्थन मूल्य न देकर बिचौलियो द्वारा मोटी रकम कमाई जा रही है और किसान की लागत का पैसा भी नही निकल पा रहा है। अगर ऐसे ही किसानो की हालत सूखे प्रदेश होने के बाद भी भाजपा सरकार अवार्ड लेती रहेगी तो प्रदेश में हर दिन किसान अपने आप को छला महसूस कर आत्महत्या को मजबूर होते रहेगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com