-->

Breaking News

दुष्कर्म और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं से मध्यप्रदेश...देशभर में शर्मसार : कमलनाथ



भोपाल। प्रदेश में आए दिन छेड़छाड़-रेप की घटनाएं सामने आ रही है। सरकार और पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद बदमाशों-मनचलों पर लगाम नही लग पा रही है। इन अपराधों के चलते महिलाएं अपने आप को प्रदेश में असुरक्षित समझने लगी है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को सड़क से विधानसभा तक घेरने में लगा हुआ है।इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है।

कमलनाथ ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है कि शिवराज सरकार की नाकामयाबियों के कारण पूरे प्रदेश में महिलाएँ ख़ुद को असुरक्षित समझने लगी है..छेड़छाड़ , दुष्कर्म की घटनाएँ आम बात... बढ़ती घटनाओं से प्रदेश , देश भर में शर्मशार...सरकार अभी भी ठोस कार्यवाही की बजाय , हवा में...


 

गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां ज्यादती की घटनाओं में पांच हजार का आंकड़ा पार हो गया है। 2017 में 5310 ज्यादती की घटनाएं प्रदेशभर के थानों में दर्ज हुई हैं। यानी हर दिन करीब 15 ज्यादती की घटनाएं। साल 2016 के मुकाबले 2017 में यहां महिलाओं और नाबालिगों से ज्यादती की घटनाओं में 8.76% का इजाफा हुआ है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com