राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह से मिलें अनूपपुर जिले के सभी मीटर वाचक अनूपपुर जिले के समस्त मीटर वाचक अपनी मांग को लेकर राज्यसभा सांसद से की मुलाकात मीटर वाचकों को राज्यसभा सांसद दिए भरपूर आश्वासन
राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह से मिलें अनूपपुर जिले के सभी मीटर वाचक
अनूपपुर जिले के समस्त मीटर वाचक अपनी मांग को लेकर राज्यसभा सांसद से की मुलाकात
मीटर वाचकों को राज्यसभा सांसद दिए भरपूर आश्वासन
अनूपपुर-प्रदीप मिश्रा-8770089979
अनूपपुर जिले के समस्त बिजली मीटर वाचक अपने मांग को लेकर जिले में उपस्थित राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह जी से मुलाकात की / जिले के बिजली मीटर वाचकों ने अपने आप को 17 वर्षो से निरंतर कार्य करने के बाद भी नियमित नही किये जाने को लेकर व म.प्र.पूर्व क्षेत्र के अंतर्गत सभी 21 जिलों के मीटर वाचकों के खिलाफ विधुत कंपनी द्वारा ठेकेदारी प्रथा ला कर सभी मीटर वाचकों को बेरोजगार करने व साथ ही अपनी सभी समस्याओं से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह जी से अवगत कराया वही राज्यसभा सांसद के द्वारा मीटर वाचकों को भरपूर आस्वाशन दिया गया कि आप सभी मीटर वाचको की मांग जायज है वही उन्होंने कहा कि मीटर वाचको को बाहर न निकालने व नियमित करने को लेकर उर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री से बात रख कर आपकी मांग पूरी कराने में पूरा सहयोग करूँगा / राज्यसभा सांसद से अपनी बात रखने में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार सोनी ,अभिषेक त्रिपाठी, रामकुमार पटेल ,जगनारायण पटेल, दिलीप कुशवाहा , रामजी सोनी,द्वारिका पटेल, उमाशंकर सिंह ,रामरहिश पटेल ,आशीष शुक्ला, नर्वदा पटेल, सीताराम पटेल , राहुल जोशी सहित सैकड़ों मीटर वाचक उपस्थित हुये

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com