-->

Breaking News

सोशल मीडिया मे प्राप्त समस्या का 1 घंटे मे किया निराकरण त्वरित कार्यवाही से आशुतोष आह्लादित अनूपपुर / जनता को सेवा प्रदाय करने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शासन एवं अधिकारी कर्मचारी सदैव तत्पर रहते हैं। इसी तत्परता का उदाहरण मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रस्तुत किया।शहडोल जिले के ग्राम गरफंदीया, पोस्ट - बम्हौरी के आशुतोष द्विवेदी ने टिवीटर (सोशल मीडिया) के माध्यम से अपने गाँव मे विगत एक दिन से कम वोल्टेज की समस्या का उल्लेख किया। उक्त समस्या का संज्ञान एमपीएमकेवीवीसीएल के द्वारा लिया गया। आवेदक से तुरंत संपर्क कर समस्या से अवगत हुए एवं 1 घंटे के भीतर ही समस्या का निदान कर दिया गया। समस्या निवारण के पश्चात आशुतोष द्विवेदी ने संबन्धित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञपित करते हुए कहा इसी तीव्रता से समस्या का निवारण होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब एक भी समस्याएँ नहीं रहेंगी। निःसंदेह शासन के समस्त विभाग इसी व्यवस्था एवं स्थिति की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयासरत हैं। सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने मे शासन कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है।

सोशल मीडिया मे प्राप्त समस्या का 1 घंटे मे किया निराकरण

त्वरित कार्यवाही से आशुतोष आह्लादित


अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा- 87700089979



जनता को सेवा प्रदाय करने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने  हेतु शासन एवं अधिकारी कर्मचारी सदैव तत्पर रहते हैं। इसी तत्परता का उदाहरण मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रस्तुत किया।शहडोल जिले के ग्राम गरफंदीया, पोस्ट - बम्हौरी के आशुतोष द्विवेदी ने टिवीटर (सोशल मीडिया) के माध्यम से अपने गाँव मे  विगत एक दिन से कम वोल्टेज की समस्या का उल्लेख किया। उक्त समस्या का संज्ञान एमपीएमकेवीवीसीएल के द्वारा लिया गया। आवेदक से तुरंत संपर्क कर समस्या से अवगत हुए एवं 1 घंटे के भीतर ही समस्या का निदान कर दिया गया। समस्या निवारण के पश्चात  आशुतोष द्विवेदी ने संबन्धित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञपित करते हुए कहा इसी तीव्रता से समस्या का निवारण होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब एक भी समस्याएँ नहीं रहेंगी। निःसंदेह शासन के समस्त विभाग इसी व्यवस्था एवं स्थिति की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयासरत हैं। सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने मे शासन कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com