जोहिला जलाशय में आधुनिक तकनीकि से किया जाएगा मत्स्योत्पादन केन्द्र सरकार के अधिकारियों की उपस्थित में डाले गये 71 हजार मस्त्य बीज
जोहिला जलाशय में आधुनिक तकनीकि से किया जाएगा मत्स्योत्पादन
केन्द्र सरकार के अधिकारियों की उपस्थित में डाले गये 71 हजार मस्त्य बीज
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा - 8770089979
मत्स्य विभाग द्वारा आदिवासियों की आजीविका में सुधार के लिये सतत् प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधिकारियों कीे उपस्थिति में मत्स्य विभाग के निर्देशन में आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों द्वारा जलाशय में पंगेशियस मछली के 71 हजार मत्स्य बीज डाले गये। समिति के समस्त सदस्य वर्तमान में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे है। सदस्यों को आदिवासी उप योजना अंतर्गत 12 केज उपलब्ध कराये गये है। इन केजों को जोहिला जलाशय में स्थापित किया गया है। इस तकनीक के इस्तेमाल से मछलियों को फीड देने एवं पकड़नें में आसानी होगी। सहायक संचालक मस्त्य शिवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मछलिया 6 महीनें में वयस्क हो जाएगी। वयस्क होने पर प्रत्येक मछली का वजन लगभग 1 किलों होगा। आप ने बताया कि समिति के सदस्यों को मछलियों के रखरखाव एवं पकड़नें का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। समय-समय पर सदस्यों को आवश्यकतानुसार तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी ताकि योजना से लक्षित परिणाम प्राप्त हो सके।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com