सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं मे प्रदान करे आवश्यक जानकारी - जिला अग्रणी प्रबन्धक
सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं मे प्रदान करे आवश्यक जानकारी - जिला अग्रणी प्रबन्धक
अनूपपुर / जिला अग्रणी प्रबन्धक, सेंट्रल बैंक श्री पी सी पांडे ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सीएम हेल्प लाइन मे बैंक से संबन्धित समस्याएँ दर्ज कराते समय समस्या का प्रकार, खाता क्रमांक एवं संपर्क आवश्यक रूप से दे। ताकि समस्या का समाधान शीघ्रता से किया जा सके। आपने कहा जिले मे मुख्य रूप से खातों की ई- केवाईसी न होने के कारण आवास योजना के हितलाभ के आहरण मे परेशानी आ रही है। अतएव आपने अनुरोध किया है कि कृपया उक्त गतिविधि सुनिश्चित करा ले ताकि इन समस्याओ का सामना ही न करना पड़े। आपने कहा समस्याओं के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध है अगर नागरिकों का सहयोग मिल जाए एवं उक्त गतिविधियां सुनिश्चित कर ली जाए तो ऐसी समस्या उत्पन्न ही नहीं होगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com