जनता को भगवान महिलाओं को बहन बेटियों को भांजी और तंत्र से उनका करवाते हैं अपमान : अजय सिंह
भोपाल : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को भगवान, महिलाओं को बहन, बेटियों को भांजी मानते हैं और तंत्र से उनका अपमान करवाते है। श्री सिंह ने कहा की यही मुख्यमंत्री का पाखंड है।
सिंह ने कहा कि भिंड में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में एक साथ महिला-पुरूष उम्मीदवारों का एक ही कमरे में मेडिकल करने को शिवराज सरकार की निर्लज्जता बताया। श्री सिंह ने कहा कि अपनी सरकार के अंतिम दिन गिन रहे मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को प्रताड़ित करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व धार जिले में लोगों की छाती पर उनकी जाति लिखी थी। इसके पहले गांव में लोगों के घरों के दरवाजे पर ”मैं गरीब हूँ” का तमगा चस्पा किया था। भोपाल सेंट्रल जेल में माथे पर पहचान अंकित की थी।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि एक के बाद एक जनता का अपमान करने, महिलाओं की आन पर आंच आने देने वाले मुख्यमंत्री किस मुंह से जनता को भगवान कहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने इन कृत्यों के लिए माफी मांगना चाहिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com