अमिताभ बच्चन को यूरोप और भारत के रिश्ते मजबूत करने के लिए मिला सम्मान, ट्वीट कर जताई खुशी
बालीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को यूरोपीय संघ ने भारत - यूरोप के सांस्कृतिक संबंधों में मजबूती लाने में उनके योगदान को लेकर सम्मानित किया है. पचहत्तर वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर पुरस्कार समारोह की तस्वीरें साझा कीं और उन्हें यह सम्मान देने के लिये यूरोपीय संघ ( ईयू ) के राजदूत तोमास्ज कोजलोवस्की का शुक्रिया अदा किया.
बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘भारत और यूरोप के मध्य सेतु बनने के लिये मुझे ईयू की ओर से यह पुरस्कार प्रदान करने पर ईयू के राजदूत कोजलोवस्की का शुक्रिया.’’ कोजलोवस्की ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अभिनेता के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी फिल्मों ने यूरोपीय सिनेमा प्रेमियों को भारतीय संस्कृति के करीब लाने का काम किया.
T 2809 - Thanks to #EU Ambassador Kozlowski @EU_Amb_India #EUIndiaEkSaath, for bestowing a prestigious award on me from the EU for being a bridge builder between India and Europe. pic.twitter.com/NV6wH8JV5d— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 18, 2018
कोजलोवस्की ने लिखा, ‘‘हमारे साथ यूरोप दिवस और यूरोपीय सांस्कृतिक धरोहर वर्ष मनाने के लिये शुक्रिया अमिताभ बच्चन. आपकी कलात्मक उपलब्धियां एवं भारत - यूरोप के सांस्कृतिक संबंधों में आपका योगदान उत्कृष्ट है. आपने यूरोपीय फिल्म प्रेमियों को भारतीय संस्कृतिक के करीब लाने का काम किया. इसके लिये हम आपको सम्मानित करते हैं.’’ पुरस्कार समारोह में बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता भी थीं.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com