'विश्वासघात दिवस' : मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस मना विश्वासघात दिवस
भोपाल। मोदी सरकार को आज देश में चार साल पूरे हो गए है। आज ही के दिन चार साल पहले मोदी सरकार सत्ता में आई थी।एक तरफ जहां भाजपा देशभर में इस दिन को जश्न के रुप में बना रही है, जनता के सामने अपनी उपलब्धियां गिना रही है वही दूसरी तरफ विपक्षी दल इस दिन को विश्वासघात दिवस के रुप में मना रहा है। देशभऱ में विपक्षी दल एक जुट होकर विश्ववासघात दिवस मना रहे है। जगह जगह पर प्रदर्शन किए जा रहे है, सभाएं की जा रही है औऱ सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज राजधानी भोपाल में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने विश्वासघात दिवस बनाया और प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस नेता कैलाश मिश्रा, आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने अपने रिपोर्ट कार्ड में मोदी सरकार को फेल बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इन चार सालों में अपना कोई भी वादा पूरा नही किया है। देशभर में लोग परेशान है, महंगाई को लेकर हाहाकार मची हुई है। इन चार सालों में किसान आत्महत्या के मामले , बेरोजगारी और महिला अपराधों में बढोत्तरी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमते आसमान छू रही है, किसान फसल बेचने के लिए परेशान हो रहा है, महिलाएं अपने आप देश में सुरक्षित महसूस नही कर रही है।साल में दो करोड़ को रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार में युवा नौकरी पाने के लिए भटक रहे हैं। सरकार टैक्स के रूप में अपना खजाना भर रही है और जनता को कोई राहत नहीं दे रही है।मोदी सरकार द्वारा पिछले चार साल में सिर्फ और सिर्फ घोषणाएं ही कि गई जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया। सौ दिन मे विदेशो में जमा काला धन लाने का वायदा भी झूठा साबित हुआ। कांग्रेस और देश की नजरों में मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल हुई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com