-->

Breaking News

रीवा : रीतेश तिवारी बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य


रीवा : भारतीय जनता पार्टी म.प्र. खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल राजौरिया ने ज़िला प्रभारियों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है, जिसमें रीवा जिले के युवा समाजसेवी रीतेश तिवारी ‘बिन्नू भैया’ को भारतीय जनता पार्टी म.प्र. खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है।

अपनी नियुक्ति पर श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी,उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी,भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल राजौरिया जी एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ रीवा संभाग के प्रभारी पंकज पाण्डेय जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है की पार्टी ने हमें जो दायित्व दिया है मैं उसका पूर्णत: निर्वहन करूँगा एवं भाजपा की जन हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का काम करूँगा।

हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष पद्मेश मिश्रा,आईटी सेल के मुनाफ़ खान,दीपक पाण्डेय,सचिन मिश्रा,अभिषेक तिवारी,दीपक पाण्डेय समेत कई युवा शामिल हैं।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com