-->

Breaking News

सपाक्स पार्टी देश की एकता, अखंडता बनाए रखने हेतु जाति, वर्ग, लींग, भाषा में नही करेगे भेद : हीरालाल त्रिवेदी



बदनावर : सपाक्स पार्टी अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने आगामी चुनाव में संभावित प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। जिसमें त्रिवेदी ने बताया कि सपाक्स पार्टी देश की एकता, अखंडता बनाए रखने हेतु जाति, वर्ग, लींग, भाषा में भेद नही करेगे। हम 1990 के पहले बने एससी-एसटी कानून का विरोध नहीं करते हे। विरोध तो 2016 व 18 मे एक्ट में किऐ गये संशोधन का है। यह समय सभी समाज को आपस लडने का नहीं है। एक देश एक भाषा व एक समान व्यवहार की आवश्यकता है। संगठन का उदेश्य घर घर संदेश पहूचाना है। कि जातिवाद को भेद अभी नही तो कभी नही समाप्त होने वाले नासूर बन जाएगा। लडाई शुरु हो गई है। अब जनता का साथ चाहिए।

हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि संगठन 3 मुदे पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रत्याशी मैदान में उतरेगा। तथा जिन मुद्दो पर चुनाव लडा जाएगे, उनमें आरक्षण गरीबी के आधार पर हो न कि जाति व धर्म के आधार पर। नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण न हो। तथा एट्रोसीटी एक्ट जिसे काला कानून बताते हुए वर्ष 2016 व 18 में किये गए संशोधन रद्द किये जावे। एक्ट को लेकर कहा कि न्याय के लिए लागू किये कानून से अन्याय होने लगा है।

त्रिवेदी ने भाजपा पर कटाक्ष कर कहा कि राजनीती और धर्म अलग होना चाहिए। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का मुद्दा 1977 से उठाया गया। 41 साल बीतने पर भी क्या मंदिर बन गया। और वे चाहते भी नही कि मंदिर बने। वे तो केवल मंदिर मुद्दे को लेकर सता हासिल करना उदेश्य है। हिंदूत्व की बात करते है तो हिंदूओं को क्यों लडा रहे है।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान प्रदेश महासचिव सुरेश तिवारी, जिला संयोजक अशोक शास्त्री, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, सचिव सचिन शुक्ला रतनसिंह रघुवंशी, कीरतसिंह रघुवंशी, सुनील त्रिवेदी, अंतरसिंह पंवार, धीरसिंह पंवार, दिनेश दुबे, पंकज शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com